फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Posting video of Barmer BJP leader Amit Malviya asked whether the woman raped and murdered

Rajasthan: वीडियो ट्वीट कर अमित मालवीय बोले- मृत महिला निर्वस्त्र मिली, दुष्कर्म कर की गई हत्या? जानें मामला

Tue, 25 Jul 2023 02:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jul 2023 02:33 PM IST
सार

 4 बच्चों की मां के सिर पर प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि उसे परवान नहीं चढ़ते देखकर उसने दो दिन पहले 19 साल के अपने प्रेमी के साथ फांसी का फंदा लगा लिया था। जिसके अंतिम संस्कार के वीडियो को भाजपा नेताओं ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताते हुए ट्वीट कर दिया। 

विज्ञापन
Posting video of Barmer BJP leader Amit Malviya asked whether the woman raped and murdered
अमित मालवीय - फोटो : Social media

विस्तार

बाड़मेर में 4 बच्चों की मां के सुसाइड के बाद अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट कर दिया। जिसे बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा-  "बाड़मेर के सेडवा तहसील में एक और जनजातीय महिला निर्वस्र और मृत पायी गई। क्या दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई?

विज्ञापन


अमित मालवीय के इस ट्वीट पर सवाल खड़े होने लगे हैं, क्योंकि बाड़मेर के सेड़वा में जिस महिला ने आत्महत्या की है। उसके अंतिम संस्कार के चिता पर लेटे हुए के अर्द्धनग्न वीडियो बीजेपी नेता अमित मालवीय और विक्रम गौड़ ने मामूली ब्लर पर ट्वीट कर दिए और दुष्कर्म की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है लगातार महिलाओं से हो रही हिंसा, दुष्कर्म और हत्याओं पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोई सवाल नहीं पूछ रहा। बंगाल में पिछले चार दिन में पांच महिलाओं को निर्वस्त्र करने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन कोई ममता बनर्जी का बयान नहीं मांग रहा। कानून व्यवस्था राज्य का कार्य क्षेत्र है, शायद इसीलिए विपक्ष सदन में चर्चा से भाग रहा है।"
विज्ञापन


बीजेपी नेता विक्रम गौड़ ने किया यह ट्वीट
बीजेपी नेता विक्रम गौड़ ने भी ट्विटर पर लिखा विपक्षी पार्टियां संसद सदन चलने नहीं दे रहीं। लेकिन, उनके खुदके और राज्यों में एक राजस्थान में सेड़वा तहसील में एक आदिवासी महिला निर्वस्त्र और मृत पाई गई है। पश्चिम बंगाल में भी पिछले 4 दिनों में 5 महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई। लेकिन, ममता बनर्जी से कोई उनका बयान नहीं पूछ रहा है।  यदि कोई मंत्री इस तरह के संवेदनशील मुद्दे उठाता है तो उसे बर्खास्त कर दिया जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ?
4 बच्चों की मां के सिर पर प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि उसे परवान नहीं चढ़ते देखकर उसने दो दिन पहले 19 साल के अपने प्रेमी के साथ फांसी का फंदा लगा लिया था। इस केस में महिला ने तो सुसाइड कर लिया, लेकिन प्रेमी फांसी के फंदे से बच निकला और भाग गया। जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के आगौर गांव का है।

दरअसल, 20 वर्षीय विवाहिता पूरा देवी पत्नी रुपाराम निवासी बामनोर शनिवार को अचानक घर से गायब हो गई। इसके बाद विवाहता के पति ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन 2 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। रविवार देर शाम ग्रामीणों को सूचना मिली कि खेजड़ी के पेड़ पर महिला का शव फंदे से लटक रहा है। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और देखा तो पूरा देवी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद परिवार के लोगों ने चौहटन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पेड़ पर लगे हुए थे दो फंदे
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इस दौरान पुलिस को पेड़ पर दो फंदे लगे हुए मिले। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान चौहटन आगौर निवासी वीरमा (19) राम पुत्र सुरताराम भील के साथ महिला के अवैध संबंध होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस युवक के घर पहुंची तो युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके युवक को दस्तयाब कर लिया।


पति का शव उठाने से इनकार
उधर, विवाहिता के पति ने प्रेमी पर विवाहिता को भगाने का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया किया। अस्पताल प्रशासन ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद सोमवार को परिजन शव उठाने पर सहमत हुए थे। जिसके बाद मृतका के गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस दौरान किसी ने विवाहिता  वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसको बीजेपी नेता अमित मालवीय और विक्रम गौड़ समेत कई नेताओं ने सेड़वा क्षेत्र के किसी आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताते हुए ट्वीट कर दिया। साथ ही इसके जरिए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में विपक्षी दलों के संसद में हंगामे से भी इसे जोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed