फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Poster war between Gehlot and Pilot supporters before entry of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan

Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा के आने से पहले गहलोत और पायलट गुट में पोस्टर वॉर, कांग्रेस की एकजुटता की खुली पोल

Sun, 04 Dec 2022 12:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 04 Dec 2022 12:52 PM IST
सार

कांग्रेस भले ही कितना भी एकजुटता का दावा कर ले लेकिन गहलोत और पायलट की लड़ाई सुलझती नजर नहीं आ रही है। अब भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री से ठीक पहले गहलोत और पायलट समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

विज्ञापन
Poster war between Gehlot and Pilot supporters before entry of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
गहलोत और पायलट समर्थक में पोस्टर जंग - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में रविवार को एंट्री करेगी लेकिन अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान नहीं रुकने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट समर्थकों में पॉस्टर वॉर छिड़ गया। विवाद तब शुरू हुआ, जब झालावाड़ में गहलोत समर्थकों ने पायलट की पोस्टर को हटाने की कोशिश की।

विज्ञापन


मामला शनिवार का है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 29 नवंबर को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेताओं की एकजुटता का दावा किया। इस दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया। वेणुगोपाल ने दावा किया कि पार्टी राज्य में एकजुट है। इस दावे के बाद ही एक बार फिर पायलट और गहलोत समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पायलट के पोस्टर को गहलोत समर्थकों ने हटा दिया। इसके बाद सचिन पायलट समर्थक नाराज हो गए और विरोध जताने लगे।

विज्ञापन

Poster war between Gehlot and Pilot supporters before entry of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
सचिन पायलट के पोस्टर हटाने पर विवाद - फोटो : ANI

गहलोत समर्थकों पर बिगड़े पायलट समर्थक
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से कुछ दिन पहले दोनों गुटों के समर्थकों ने पोस्टर लगाना शुरू कर दिया था। पायलट समर्थकों ने झालावाड़ के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के लिए भुगतान किया था लेकिन शनिवार को पीसीसी की ओर से कॉन्ट्रेक्टर की टीम राहुल के होर्डिंग्स लगाने के लिए पहुंच गई। 


पीसीसी समर्थकों ने पायलट समर्थकों की ओर से बुक कराए गए स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा की बैनर लगानी शुरू कर दी। ऐसे में पायलट गुट ने महंगा रेट देकर साइट बुक करने की बात कही। उन्होंने पीसीसी समर्थकों को बैनर लगाने से मना किया। जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

Poster war between Gehlot and Pilot supporters before entry of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan
झालावाड़ में सचिन पायलट का पोस्टर - फोटो : Social Media

मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों गुटों को समझाकर मामला शांत कराया। पायलट समर्थकों के विरोध को देखते हुए गहलोत समर्थकों को होर्डिंग और बैनर वापस हटाने पड़े।

18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि चार नवंबर को राहुल गांधी राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। सबसे पहले यात्रा एमपी की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चवली गांव में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के सात जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। 15 दिन में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी। 

झालावाड़ में छाए सचिन पायलट

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चवली गांव से लेकर रायपुर होते हुए झालवाड़ तक स्थानीय नेताओं ने सैंकड़ों पोस्टर्स और होर्डिंग्स लगाए हैं। चौराहे, तिराहे और सर्किल होर्डिंग्स और पोस्टर से अटा पड़ा है। इसके साथ ही पोस्टर के माध्यम से एकतरफा शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की जा रही है। झालावाड़ में  राहुल के साथ सचिन पायलट की बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। कुछ फोटो में प्रियंका गांधी की बड़ी तस्वीरें भी हैं। अशोक गहलोत की फोटो अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ गोले में छोटी सी लगाई गई है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को तो पोस्टर से गायब ही कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed