Strike in Churu : दो दिवसीय हड़ताल पर डाककर्मी, 22 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना
चूरू के डाक कर्मी अपने 22 सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। जिससे डाक संबंधित सभी कार्य ठप पड़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर डाककर्मी सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। डाक कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में कस्बे के मुख्य डाकघर के आगे धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में खूब नारेबाजी की।
डाक कर्मियों ने बताया कि हमारी मुख्य मांगे ओपीएस लागू करना, जीडीएस को नियमित करना, 1 जनवरी 2020 से जून 2021 तक का बकाया डीए का भुगतान, निजीकरण को हटाना, शत प्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति, बैंकों की तर्ज पर पांच दिवस कार्य दिवस आदि शामिल हैं।
बता दें कि दो दिवसीय डाक कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले के डाकघरों के 147 डाककर्मी हड़ताल पर हैं। वहीं हड़ताल के चलते डाक विभाग की लेन-देन सहित समस्त सेवाएं प्रभावित होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।