फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   postal employees of Churu on strike for two days

Strike in Churu : दो दिवसीय हड़ताल पर डाककर्मी, 22 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना

Mon, 28 Mar 2022 02:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Mar 2022 02:17 PM IST
सार

चूरू के डाक कर्मी अपने 22 सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। जिससे डाक संबंधित सभी कार्य ठप पड़ गए हैं।

विज्ञापन
postal employees of Churu on strike for two days
धरने पर बैठे चूरू के डाककर्मी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू जिले में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर डाककर्मी सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। डाक कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में कस्बे के मुख्य डाकघर के आगे धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में खूब नारेबाजी की।

विज्ञापन


डाक कर्मियों ने बताया कि हमारी मुख्य मांगे ओपीएस लागू करना, जीडीएस को नियमित करना, 1 जनवरी 2020 से जून 2021 तक का बकाया डीए का भुगतान, निजीकरण को हटाना, शत प्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति, बैंकों की तर्ज पर पांच दिवस कार्य दिवस आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि दो दिवसीय डाक कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले के डाकघरों के 147 डाककर्मी  हड़ताल पर हैं। वहीं हड़ताल के चलते डाक विभाग की लेन-देन सहित समस्त सेवाएं प्रभावित होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed