फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Poonia demands to increase the frequency of Chennai-Jodhpur train

Rajasthan: प्रवासी सम्मेलन में उठा ट्रेन का मुद्दा तो पूनिया ने मंच से ही लगाया फोन, जानिए क्या बोले रेलमंत्री

Fri, 03 Feb 2023 09:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Feb 2023 09:06 AM IST
सार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार शाम प्रवास पर तमिलनाडु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चेन्नई से जोधपुर तक ट्रेन के फेरे बढ़ाने की प्रवासियों की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर उन्हें विश्वास दिलाया। 

विज्ञापन
Poonia demands to increase the frequency of Chennai-Jodhpur train
सतीश पूनिया मंच से रेलमंत्री को फोन करते हुए - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मिशन 2023 विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को चेन्नई में प्रवास किया। प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रम के मंच पर लगे माइक पर उन्होंने अपने फोन का स्पीकर ऑन कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चेन्नई से जोधपुर ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग पर निवेदन किया। इस पर रेलमंत्री ने सुनिश्चित किया कि वह उनकी मांगों को दिखवाएंगे और निश्चित ही मांगें पूरी होंगी।

विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री बोले, जितना संभव होगा ज़रूर करूंगा 
चेन्नई में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करने पहुंचे भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां से जब संवाद कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों ने चेन्नई से जोधपुर वीकली ट्रेन चलती है, उसके फेरे बढ़ाने की मांग की, तो सतीश पूनियां ने कार्यक्रम के दौरान ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को फोन लगा दिया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन पर ही प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित कर आश्वस्त किया कि आपकी इस मांग को डिटेल में देखूंगा और कितना संभव होगा जरूर पूरा करूंगा। उन्होंने बताया मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान में रेलवे को मजबूत करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। कई अच्छे प्रोजेक्ट्स राजस्थान के लिए गए हैं।
विज्ञापन


पूनिया बोले कि मैंने प्रवासियों से आपकी तारीफ कर दी है
सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और प्रवासी राजस्थानियों की तरक्की के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से कहा मैंने प्रवासी राजस्थानियों को आपकी तारीफ कर दी है कि 56000 करोड़ रुपये राजस्थान को पिछली बार रेलवे का बजट मिला है और आगे भी यह जारी रहेगा। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने भी आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed