फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   politics of appeasement is happening in Rajasthan says MP cp joshi  

संसद में करौली हिंसा की गूंज: सांसद जोशी बोले- राजस्थान में हो रही तुष्टीकरण की राजनीति, मंदिरों को बनाया जा रहा निशाना

Mon, 04 Apr 2022 11:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 04 Apr 2022 11:07 PM IST
सार

सांसद जोशी ने सदन को बताया कि आयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा हैं। देश में ही नहीं विदेशों में भी भगवान के मंदिर का निर्माण हो रहा हैं, लेकिन राजस्थान की सरकार तुष्टीकरण कर मंदिरों को निशाना बना रही है।

विज्ञापन
politics of appeasement is happening in Rajasthan says MP cp joshi  
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा में सोमवार को करौली हिंसा का मुद्दा गूंजा। शून्य काल के दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद जोशी ने सदन में कहा कि हिंदू नव वर्ष पर करौली में शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकली जा रही थी। लोग नववर्ष का स्वागत कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन पर पथराव किया गया, दुकानों में आग लगा दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल करौली ही नहीं राजस्थान के अनेक स्थलों पर शांतिपूर्वक निकाले जा रहे जुलुस पर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है। 
विज्ञापन


सांसद जोशी ने सदन को बताया की आयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा हैं। देश में ही नहीं विदेशों में भी भगवान के मंदिर का निर्माण हो रहा हैं, लेकिन राजस्थान की सरकार तुष्टीकरण कर मंदिरों को निशाना बना रही है। सालासर में रामदरबार की मूर्ति और द्वार को तोड़ा गया है। चित्तौड़गढ़ सहित प्रदेश में कई जगह मंदिरों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जोशी ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटियों के साथ अत्याचार और दुराचार हो रहें हैं। रात के समय में महिलाएं बाहर नहीं निकल सकती हैं।


पुलिस, अस्पताल, एंबुलेंस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नही हैं। हर जगह उन्हें निशाना बनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को बचाने और रामराज्य की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार को तुरन्त बर्खास्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed