{"_id":"6464b7f4c26f030cb7016d9a","slug":"politics-mp-jaunpuria-says-in-sawai-madhopur-congress-government-is-privatizing-government-relief-camps-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: सवाई माधोपुर में सांसद जौनपुरिया बोले- सरकारी राहत कैंपों का निजीकरण कर रही कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: सवाई माधोपुर में सांसद जौनपुरिया बोले- सरकारी राहत कैंपों का निजीकरण कर रही कांग्रेस सरकार
Wed, 17 May 2023 04:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 04:48 PM IST
सार
टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने सवाई माधोपुर सर्किट हाउस में बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जौनपुरिया ने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर चुनावी लाभ के लिए सरकारीकरण का निजीकरण कर योजनाओं का झूठा भ्रम जाल फैला रही है और प्रदेश की आमजनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर चुनावी लाभ के लिए सरकारीकरण का निजीकरण कर योजनाओं का झूठा भ्रम जाल फैला रही है और प्रदेश की आमजनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों में लोगों को गारंटी कार्ड बांट रही है, लेकिन किस चीज की गारंटी दे रही है। ये उस कार्ड में भी लोगों को नहीं बताया जा रहा है। कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर प्रदेश की आमजनता को बेवजह कड़ी धूप में लाइनों में लगवाकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन
सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा, दूसरी ओर केंद्र सरकार लोगों को अपनी योजनाओं का सीधा लाभ दे रही है। सांसद ने प्रेसवार्ता के दौरान पशु लोन, पीएम सुरक्षा, जीवन ज्योति योजना, पीएम आवास, हर घर नल, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि योजना, MSP पर फसल खरीद, मुद्रा योजना, सोलर पम्प योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया जा रहा है। केंद्र सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। राजस्थान सरकार लाभार्थियों का डेटा होने के बावजूद चुनावी लाभ लेने के लिए दोबारा से रजिस्ट्रेशन करवा रही है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे...
सांसद ने कहा कि भाजपा की ओर से अब प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत भाजपा कार्यक्रता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारियां देंगे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों को आमजनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भाजपा कार्यकर्ता गहलोत सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे और सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन