फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics: Gehlot cabinet minister vishvendra singh's son Aniruddh singh bharatpur said pappu to rahul gandhi

Politics: कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे की राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी, जानें क्या है मामला

Fri, 17 Mar 2023 01:53 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 01:53 PM IST
सार

गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ ट्विटर पर विवादित पोस्ट किया है।  अनिरुद्ध ने राहुल को लेकर कांग्रेस पार्टी से कहा- शेर, शेर बोलकर पप्पू दिखा रहे हो, भगवान तुम्हे कभी माफ नहीं करेगा, झूठो।

विज्ञापन
Politics: Gehlot cabinet minister vishvendra singh's son Aniruddh singh bharatpur said pappu to rahul gandhi
गहलोत कैबिनेट में मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे की राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक और अपने ही मंत्री पिता के खिलाफ चल रहे अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक और विवादित टिप्पणी कर सियासत गरमा दी है। अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी को लिखा है -'कहां है शेर? शेर-शेर बोलकर पप्पू दिखा रहे हो, भगवान तुम्हे कभी माफ नहीं करेगा, झूठों। अनिरुद्ध सिंह ने 16 मार्च को कांग्रेस पार्टी की ओर से शेर संसद में लिखकर राहुल गांधी के वीडियो ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए यह बात कही। बजट डे 2023 के दौरान राहुल गांधी के संसद पहुंचने का वीडियो कांग्रेस पार्टी ने शेयर किया था। जिसमें राहुल गांधी मीडिया के सवालों से बचते हुए मुस्कुराते हुए संसद में जाते दिख रहे हैं। गहलोत कैबिनेट में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे की इस टिप्पणी से कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट के खिलाफ खूब रिएक्शन भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जो पिता की इज्जत नहीं कर सकता, उससे दूसरों की क्या अपेक्षा करें ?

अनिरुद्ध सिंह के इस ट्वीट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर आई है।  किसी ने उनकी बात पर हंसते हुए इमोटिकॉन पोस्ट किए हैं। सुरेश चंद्र गुर्जर ने लिखा हर कुछ लगता है, आपकी अक्ल घास चराने गई। मनीष प्रतिहार बूंदी ने लिखा जो अपने पिता की इज्जत नहीं कर सकता। उससे दूसरों की तो क्या अपेक्षा करें। भगवान सदबुद्धि दे। साथ ही लिखा- बीजेपी से टिकट के लिए यह तो करना ही पडे़गा कोई बात नहीं। मनोज कुमार बरवाड़ ने लिखा- तरस आने लगा है भाई आपकी बुद्धि पर। अल्ताफ खान नाम के यूजर ने लिखा- आज के दौर में तुमसे बड़ा पप्पू कौन हो सकता है और भगवान तो कुम जैसों को भी कभी माफ नहीं करेगा, जो अपने पिता का अकेला होकर भी जीते जी ही अपने पिता के खिलाफ खड़ा हो गया। राजू गुर्जर दूदू ने लिखा- भाईसाहब किसी को गलत मत बोलो, यह हमने पायलट साहब से सीखा है। कांग्रेस नेता सुमेर चारण ने लिखा- भाषा की तो मर्यादा रखो, पिता की नहीं रखी तो कोई बात नहीं। रौनक चौधरी ने लिखा- आलाकमान के लिए ऐसी बातें...। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिसको आदर्श मानते हो, नाम जपते हो, वो इनके भरोसे और तुम उनके भरोसे

राजेंद्र जाट ने लिखा- ये पता नहीं ये पप्पू है या शेर। लेकिन जिसको तुम आदर्श मानते हो, नाम जपते हो, (सचिन पायलट)। वो आदर्श मानते हैं, नाम जपते हैं। वो इनके भरोसे और तुम उनके भरोसे। बलराम मीणा ने लिखा - राजा वाली फीलिंग गई नहीं अभी इनकी। घर बैठे नेता बनेग यह पढ़े लिखे गंवार। आजकल राजस्थान का सबसे बड़ा पप्पू तो आप हैं। वो झलक रहा है, आपकी बेहुदा टिप्पणियों से...। मनीष शर्मा ने लिखा- भाई परेशान है, इसको मदद चाहिए। सारे दिन कांग्रेस के नेताओं जैसे बालेंदु, पायलट के साथ ही फोटो डालते हैं, पर बातें उलटी करते हैं। महाराज जी का नाम खराब कर दिया।


इससे पहले लिखा- राहुल गांधी को इटली वापस जाने की जरूरत

कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने इससे पहले ट्विटर पर राजस्थानी काका नाम के एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि ‘कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष कई राज्यों में बदलने की आहट है।' जवाब में अनिरुद्ध ने लिखा, ‘वो जो चाहे कर सकते हैं। पार्टी देशद्रोही है और राहुल गांधी को इटली वापस जाने की जरूरत है।'

राहुल को झक्की भी कह चुके

कुछ समय पहले भी अनिरुद्ध ने इसी तरह ट्विटर पर राहुल गांधी को  झक्की कह दिया था। अनिरुद्ध ने 31 मई 2021 को ट्वीट करते हुए अपने पिता के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट को लेकर भी लिखा था कि करीब 6 सप्ताह से पिता से संपर्क में नहीं हूँ।  मेरे पिता से सम्बन्ध नहीं है,क्योंकि वह मेरी मां के प्रति हिंसक हो गए हैं। वह शराब में डूब गए हैं और कर्ज में भी हैं।  उन्होंने मेरे उन दोस्तों का भी नुकसान किया है, जो मेरा साथ देते थे, आखिर एक ही राजनीति की दो विचारधारा कैसे हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed