फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics: Cm Gehlot asked 10 questions from Rajasthan Bjp with comparision Congress vs Bjp Government 4 year

Politics: सीएम गहलोत ने बीजेपी से पूछे 10 सवाल,कांग्रेस VS बीजेपी सरकार के 4 साल की तुलना, कहा-जवाब दे

Fri, 03 Feb 2023 10:23 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 10:23 AM IST
सार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी से 10 सवाल पूछे हैं। गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस VS  भाजपा सरकार: 4 साल की तुलना भी की है। साथ ही कहा है - मैं चाहता हूं कि भाजपा इन 10 सवालों का जवाब दे।
 

विज्ञापन
Politics: Cm Gehlot asked 10 questions from Rajasthan Bjp with comparision Congress vs Bjp Government 4 year
सीएम गहलोत ने बीजेपी से पूछे 10 सवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर एक के बाद एक 10 सवालों की झड़ी बीजेपी के सामने लगा दी है। पिछले दिनों राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के वक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीएम गहलोत से रोजाना एक सवाल पूछा था। लेकिन गहलोत सरकार ने बीजेपी के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया था। लेकिन अब सीएम गहलोत ने खुद बीजेपी से 10 सवाल पूछकर कहा है मैं चाहता हूं कि बीजेपी इन 10 सवालों का जवाब दे। 
विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत के बीजेपी से 10 सवाल-

प्रश्न 1- 
✅ हमारी सरकार ने 2018 से अब तक राजस्थान में 266 प्राथमिक विद्यालय खोले हैं।
 ❌ उनकी (बीजेपी) सरकार ने 2013 से 2018 के बीच एक भी नया प्राइमरी स्कूल नहीं खोला। क्या भाजपा बता सकती है कि आपने बच्चों की शिक्षा के मौके रोककर उनके भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया ?
विज्ञापन


प्रश्न 2-
✅ 2018 से हमारी (कांग्रेस) सरकार ने 1,453 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अपग्रेड किया। 
❌ भाजपा सरकार ने केवल 178 प्राथमिक विद्यालयों को अपग्रेड किया।  हमने भाजपा से 8 गुना बेहतर काम किया, उनको ऐसा करने से किसने रोका था ?

प्रश्न 3-
✅ 2018 से कांग्रेस सरकार ने बनाए:
- 21 नए जिला अस्पताल 
-41 नए उप जिला अस्पताल 
-500 उपकेंद्र 
-8 सैटेलाइट अस्पताल
❌ 2013-18 तक भाजपा सरकार ने 0 नए जिला अस्पताल बनाए, 0 नए उप जिला अस्पताल केवल, 7 उपकेंद्र और केवल 1 सेटेलाइट अस्पताल बनाया, क्यों?

प्रश्न 4-
✅ 2018 से कांग्रेस सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में बांटे 20,722 करोड़।
❌ 2013-18 में भाजपा सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में मात्र 5,345 करोड़ दिए। कांग्रेस ने बुजुर्गों को सहारा देने के लिए 4 गुना अधिक पेंशन दी? भाजपा को बुजुर्गों का सहारा बनने में क्या परेशानी है ?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न 5-
✅ 2018 से राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 8,160 करोड़ रुपए की सहायता से एकल महिलाओं की मदद की है। 
❌ 2013-18 में भाजपा सरकार ने मात्र 856 करोड़ रुपए की सहायता दी। मैं जानना चाहता हूं कि क्या भाजपा बता सकती है कि उन्हें महिलाओं को संबंल देने में क्या परेशानी थी ?

प्रश्न 6-
✅ 2018 से, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने विकलांगों को 2,170 करोड़ रुपए की पेंशन दी है।
❌ 2013-18 में राजस्थान में भाजपा सरकार ने इन्हें मात्र 425 करोड़ रुपये पेंशन दी। भाजपा बताए कि उन्होंने विकलांगों के कल्याण में कंजूसी क्यों की ?

प्रश्न 7-
✅ कांग्रेस सरकार ने 2018 से किसानों को 3.27 लाख बिजली कनेक्शन दिए।
❌ 2013-18 में भाजपा सरकार ने किसानों को केवल 1.7 लाख बिजली कनेक्शन दिए। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि उनकी सरकार किसानों के बिजली कनेक्शनों को अटकाकर क्यों रखती थी ?

प्रश्न 8-
✅ 2018 से अब तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने फसल बीमा में 18 हजार करोड़ से अधिक का वितरण किया है।
❌ 2013-18 में भाजपा सरकार ने फसल बीमा में 6 हजार करोड़ रुपए से भी कम बांटे। भाजपा सरकार ने आपदा से पीड़ित किसानों को मदद देने के उचित प्रयास क्यों नहीं किए ?

प्रश्न 9-
✅ 2018 से राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 6 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं।
❌ 2013-18 में भाजपा सरकार ने सिर्फ 1 नया मेडिकल कॉलेज खोला। मेडिकल कॉलेज खोलकर राजस्थान के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने से भाजपा को परहेज क्यों था ?

प्रश्न 10-
✅ 2018 से, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 42 नए कृषि कॉलेज खोले हैं।
❌ 2013-18 में भाजपा सरकार ने केवल 1 नया कृषि  महाविद्यालय खोला।
क्या भाजपा कृषि के साथ कृषि शिक्षा को भी खत्म करने की सोच रखती थी

कांग्रेस सरकार VS बीजेपी सरकार के 4 सालों की तुलना 

सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी और मौजूदा कांग्रेस सरकार के 4 साल की तुलना भी की।  गहलोत ने  कहा- मेडिकल एजुकेशन में कांग्रेस के 4 साल में 6 मेडिकल कॉलेज, 25 नर्सिंग कॉलेज, MBBS की 1380 और PG की 558 सीटें बढ़ाई गईं। साथ ही लिखा कि बीजेपी के 4 साल में 1 मेडिकल कॉलेज, 2 नर्सिंग कॉलेज खुले और MBBS की 150 व PG की 50 सीटें बढ़ीं। 

मेडिकल हेल्थ में 4 साल की तुलना

मेडिकल हेल्थ में कांग्रेस के 4 साल के कार्यकाल में 21 जिला अस्पताल, 8 सैटेलाइट अस्पताल खुले और 6705 हॉस्पिटल बेड्स लगाए गए।  500 सब सेन्टर, 363 सब सेन्टर टू PHC हुए, 206 PHC टू CHC बनाए गए, 41 उपजिला अस्पताल खोले गए। जबकि बीजेपी के 4 साल के कार्यकाल से तुलना करें तो 0 जिला अस्पताल, 1 सैटेलाइट अस्पताल खुले और 565 हॉस्पिटल बेड्स लगे। 7 सब सेन्टर, 7 सब सेन्टर टू PHC, 23 PHC टू CHC और 0 उपजिला अस्पताल खोले गए।

ग्रामीण विकास में 4 साल की तुलना

ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कांग्रेस के 4 साल में कुल 56 हजार 257 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 1 लाख 85 हजार 657 सेल्फ हेल्प ग्रुप बने, मनरेगा में 36 हजार 601 करोड़ रुपए दिए गए, जबकि बीजेपी के 4 साल में कुल 21 हजार 586 करोड़ रुपए खर्च हुए। 76 हजार 816 सेल्फ हेल्प ग्रुप बने, मनरेगा को 16 हजार 792 करोड़ रुपए दिए गए। 


कॉलेज और स्कूल शिक्षा में 4 साल की तुलना

गहलोत ने कहा कांग्रेस सरकार के 4 साल में 210 कॉलेज खुले, जिनमें से 94 महिला कॉलेज हैं। 42 कृषि कॉलेज हैं। जबकि बीजेपी के 4 साल में 81 कॉलेज और 1 कृषि कॉलेज खोला गया। स्कूल शिक्षा में कांग्रेस के 4 साल में 266 नए प्राइमरी स्कूल खोले गए। 1453 प्राथमिक स्कूलों को अपर प्राइमरी स्कूल में प्रमोट किया गया। 1127 अपर प्राइमरी स्कूलों को को सैकंडरी स्कूल में प्रमोट किया गया। जबकि BJP के 4 साल में कोई नया प्राइमरी स्कूल नहीं खोला गया।  178 प्राइमरी स्कूलों को अपर प्राइमरी स्कूल में प्रमोट किया गया। 307 अपर प्राइमरी स्कूलों को सेकंडरी में प्रमोट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed