{"_id":"643554c1f91bd42bae0d2c4d","slug":"political-amit-shah-booth-sammelan-in-bharatpur-district-of-rajasthan-on-april-15-for-election-preprations-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Political:15 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह का भरतपुर दौरा, बीजेपी बूथ सम्मेलन में 20 हज़ार कार्यकर्ता आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Political:15 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह का भरतपुर दौरा, बीजेपी बूथ सम्मेलन में 20 हज़ार कार्यकर्ता आएंगे
Tue, 11 Apr 2023 06:08 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 06:08 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 अप्रैल को भरतपुर आएंगे। शाह भरतपुर सम्भाग में बीजेपी के 4700 बूथों के 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्वी राजस्थान में चुनावी समीकरण साधने के लिए अमित शाह के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह 15 अप्रैल को भरतपुर में करेंगे बूथ सम्मेलन, 20 हजार बीजेपी कार्यकर्ता आएंगे।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 अप्रैल को भरतपुर दौरा करेंगे। भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड पर दोपहर 2 बजे शाह की बड़ी सभा होगी। पूर्वी राजस्थान में करीब 19 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की स्थिति मजबूत करने और विधानसभा सीटों की रणनीति तय करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 अप्रैल को भरतपुर दौरा करेंगे। अमित शाह बीजेपी के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें 20 हजार के लगभग नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं को सक्रिय करने और 'बूथ जीता, तो चुनाव जीता' का मंत्र शाह का आ रहे हैं।
4700 बूथ, 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अमित शाह
भरतपुर सम्भाग में बीजेपी के 4700 बूथ हैं। जिनमें करीब 20 हजार कार्यकर्ता हैं। जिन्हें अमित शाह सम्बोधित करेंगे। तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ बूथ सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भरतपुर दौरे की सूचना के बाद राजस्थान बीजेपी में हलचलें तेज हो गई हैं। राजस्थान भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया की नियुक्तियों के बाद अमित शाह का यह दौरा बन रहा है। बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता,कोर कमेटी सदस्य और राजस्थान से केंद्रीय मंत्री शाह के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद
विधानसभा चुनाव से करीब 7 महीने पहले राजस्थान बीजेपी नेता राजनीति में सक्रिय होने लग गए हैं। सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अमित शाह चुनावी मंत्र देंगे। इसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के शंखनाद के रूप में माना जा रहा है। भरतपुर संभाग में भाजपा की स्थिति बहुत कमजोर है। ऐसे में अमित शाह चाहते हैं कि चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सक्रिय किया जाए। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां से 13 सीटों पर कब्जा किया था और भाजपा इसी कारण सत्ता से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा करेंगे भरतपुर दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा भरतपुर जाकर वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का 13 अप्रैल को दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अब उसे निरस्त कर दिया है। अमित शाह के कार्यक्रम को देखते हुए सीपी जोशी ने अपने दौरे में परिवर्तन किया है। प्रदेश बीजेपी ने भरतपुर संभाग के अलग-अलग जिलों में बूथ सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को जुटाने का मैसेज मैसेज भी दे दिया है। भरतपुर, अलवर ,धौलपुर, करौली समेत संभाग भर से बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे। आगामी दिनों में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के राजस्थान दौरे तय होंगे।