फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Policemen locked liquor businessman in lockup and beat him with kicks and bribes throughout night in Ajmer

Rajasthan: शराब कारोबारी को हवालात में बंद कर पुलिस ने पीटा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 05 Apr 2022 07:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Apr 2022 07:58 PM IST
सार

दुकान पर विवाद के बाद पुलिस दोनों पक्षों के थाने ले आई। शराब कारोबारी को रातभर हवालात में बंद कर पीटा गया। विधायक के पास मामला पहुंचने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। 

विज्ञापन
Policemen locked liquor businessman in lockup and beat him with kicks and bribes throughout night in Ajmer
पीड़ित के शरीर पुलिस की बेरहमी के निशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर में शराब कारोबारी के साथ पुलिसकर्मियों ने जमकर मारपीट की। रातभर पिटाई से उसके शरीर पर कई जख्म हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद एएसआई, हेड कांन्स्टेबल और दो कांन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात का है। मार्बल सिटी किशनगढ़ में शराब कारोबारी कुलदीप सिंह का ग्राहकों के साथ कुछ विवाद हो गया। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि यहां पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में बंद कर लात, घूंसो और डंडों से रातभर पीटा। इससे उसके शरीर पर जख्म के गहरे निशान बन गए। सोमवार सुबह डरा धमकाकर उसे घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पीड़ित कुलदीप ने इसकी जानकारी समाज के लोगों को दी तो मामले ने तूल पकड़ा। समाज के लोगों ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीओ सिटी मनीष शर्मा ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद समाज के लोगों के साथ पीड़ित कुलदीप किशनगढ़ विधायक सुरेश टाक के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अजमेर एसपी से बात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड की मांग की।  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एएसआई गोपाराम, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, कांस्टेबल रामविलास और सुखराम को सस्पेंड कर दिया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी मनीष शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed