{"_id":"5d2a9d0e8ebc3e6c901bfe6b","slug":"policeman-bleeds-to-death-who-assaulted-by-mob-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जमीन विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जमीन विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
Sun, 14 Jul 2019 08:53 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
मृतक अब्दुल गनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राजसमंद जिले में एक पुलिस कॉन्सटेबल की कुछ अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक पुलिसकर्मी एक भूमि विवाद को सुलझाने के लिए उग्र भीड़ के बीच गया था।
पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण ने बताया कि राजसमंद के भीम थाने में तैनात 45 वर्षीय कॉन्स्टेबल अब्दुल गनी एक भूमि विवाद मामले की जांच के लिए हमेला की बेर गांव गये थे। मृतक कॉन्सटेबल भीलवाड़ा के जहजपुर इलाके के रहने वाले थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताय कि जब वह बाइक से वापस लौट रहे थे तो चार-पांच अज्ञात लोगों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गनी को कुछ राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस घटना में शामिल लोगों की धड़पकड़ में लगी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द हू उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने इस घटना को भीड़ हिंसा से जुड़ा मामला नहीं माना है।

Rajsamand: Head Constable Gani Mohammad who was allegedly attacked when he went to investigate a land dispute in Bhim today, has died during treatment at the hospital. Investigation underway. #Rajasthan pic.twitter.com/uYTPjrHnYx
— ANI (@ANI) July 13, 2019