फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police seized 51 cartons English liquor in Abu Road Sirohi

Sirohi: गुजरात ले जाई जा रही 51 कार्टन अंग्रेजी एवं देशी शराब की गई जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 11:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Oct 2023 11:45 AM IST
सार

Sirohi: आबूरोड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही 51 कार्टन अंग्रेजी एवं देशी शराब को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन
Police seized 51 cartons English liquor in Abu Road Sirohi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संपत्ति संबंधित अपराधों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड सदर पुलिस व डीएसटी टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए 51 कार्टन अंग्रेजी एवं देशी शराब को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड सदर पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त गश्त के दौरान जांबूडी गांव के समीप नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान गुजरात की ओर जा रही एक एक्सयूवी कार से 51 कार्टन अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर बरामद की गई।
विज्ञापन


एक्सयूवी कार की गई जब्त

बता दें कि पुलिस ने एक्सयूवी कार को जब्त कर गुजरात निवासी आरोपी सरफराज पुत्र इलियास खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों का रहा योगदान

आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी जसवंत सिंह, डीएसटी टीम सिरोही प्रभारी श्रीमती पाना चौधरी, पुलिस थाना आबूरोड सदर के सहायक उपनिरीक्षक अनोपसिह, डीएसटी टीम सिरोही के हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, पुलिस थाना आबूरोड सदर के कांस्टेबल दिनेश कुमार, विष्णु, भारमल, डीएसटी टीम के कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, नारायण लाल एवं राकेश की टीम सम्मिलित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed