{"_id":"6417e3d7812a99a40109c928","slug":"police-raised-eight-henchmen-of-lawrence-bishnoi-gang-from-roht-and-pali-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रोहट व पाली से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ गुर्गे काबू, अवैध रेत, सोना-चांदी समेत अन्य सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रोहट व पाली से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ गुर्गे काबू, अवैध रेत, सोना-चांदी समेत अन्य सामान जब्त
Mon, 20 Mar 2023 10:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:11 AM IST
सार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ सदस्य को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से अवैध रेत, अफीम, सोना-चांदी समेम मोबाइल और वाहन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ गुर्गे पकड़े
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई केस में राजस्थान पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आठ आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस को इनके पास से सोना-चांदी, कई मोबाइल फोन और वाहन बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से दस ट्रक डंप की गई अवैध रेत, करोड़ों के अवैध रेत के कारोबार का हिसाब, अवैध अफीम भी बरामद हुई है। खनन विभाग को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पाली जिले के रोहट और पाली थाना पुलिस ने रविवार को छापामार कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ लोगों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गैंग के सदस्य अनिल खिलेरी के रोहट के निम्बली पटेलान और जोधपुर के रामेश्वर नगर स्थित ठिकानों पर रेड मारी गई। इस दौरान पुलिस अनिल खिलेरी के पिता जयराम खिलेरी, उसके भाई सुनील खिलेरी, अनिल विश्नोई के पिता जयराम और भाई सुनील विश्नोई को निम्बली पटेलान से लिया गया। कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि बठिंडा जेल में बंद बिश्नोई को फायरिंग और जबरन वसूली के मामले में पूछताछ के लिए फरवरी में राजस्थान ले जाया गया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि हत्या की योजना गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने बनाई थी। मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा में हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा है और उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।