{"_id":"61bc5ef932fe4873a56e4b12","slug":"police-lathi-charge-on-students-of-maharaja-hammir-jamuway-college-in-sawai-madhopur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कॉलेज छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अवैध वसूली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कॉलेज छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अवैध वसूली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी
Fri, 17 Dec 2021 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 17 Dec 2021 03:27 PM IST
सार
महाराजा हम्मीर जमुवाय कॉलेज के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं से की जा रही अवैध वसूली के विरोध सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई ,इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया और तीन छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया । जिसे लेकर प्रदर्शनकारी छात्र उग्र हो गए, मामला बिगड़ता देख पुलिस ने कुछ ही देर में तीनों छात्र नेताओं को छोड़ दिया तब जाकर मामला शांत हुआ ।
विज्ञापन
दरसल जिला मुख्यालय के महाराजा हम्मीर जमुवाय कॉलेज के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं से की जा रही अवैध वसूली के विरोध सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्ट्रेट के समक्ष छात्र छात्राओं द्वारा कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया , इसी दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच खड़प हो गई , इस दौरान पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एंव भाजपा के जिला परिषद सदस्य सत्यप्रकाश गुर्जर सहित दो अन्य छात्रों पर लाठीचार्ज किया ,जिसे लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा धरना
छात्र नेताओं ने बताया कि महाराजा हम्मीर जमुवाय कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है ,जिसे लेकर छात्र छात्राओं द्वारा पूर्व में भी कलेक्ट्रेट के समक्ष जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक छात्र छात्राओं की सुनवाई नही की जा रही है ,छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक छात्र छात्राओं की सुनवाई नही की जाएगी और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा ।
विज्ञापन