{"_id":"64874000f48b876e580be785","slug":"police-fired-bulldozer-at-the-house-of-danaram-right-hand-of-gangster-rohit-godara-in-bikaner-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गैंगस्टर रोहित गोदारा के खास दानाराम के मकान पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर, बदमाशा पर 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गैंगस्टर रोहित गोदारा के खास दानाराम के मकान पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर, बदमाशा पर 50 हजार का इनाम
Mon, 12 Jun 2023 09:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 12 Jun 2023 09:25 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खास गुर्गे दानाराम सिहाग के घर पर बुलडोजर चला दिया। गैंगस्टर दानाराम पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस उसे लंबे समय से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जेसीबी से तोड़ा गया मकान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान पुलिस ने उत्तरप्रदेश की पुलिस की तरह काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस बदमाशों और हार्डकोर अपराधियों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला रही है। बीकानेर के लूणकरणसर में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के खास गुर्गे दानाराम सिहाग के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाकर तोड़ कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुलिस की टीम जेसीबी के साथ लूणकरणसर के वार्ड नंबर तीन स्थित दानाराम के घर पहुंची, जिसके बाद उसके घर को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दानाराम रोहित गोदारा का खास गुर्गा है। पुलिस ने उस पर पचास हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
जानकरी के अनुसार बीकानेर रेंज में पुलिस-प्रशासन ने 25 हार्डकोर और आदतन अपराधियों की संपत्ति को चिन्हित किया गया है। इन अपराधियों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में इन सभी अपराधियों के मकनों सहित अन्य अवैध संपत्ति को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन