{"_id":"6461a84738c83ff2be02dff5","slug":"police-caught-a-young-man-selling-smack-in-dausa-24-criminals-were-also-arrested-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा में स्मैक बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 24 अपराधियों को भी किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा में स्मैक बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 24 अपराधियों को भी किया गया गिरफ्तार
Mon, 15 May 2023 09:04 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 15 May 2023 09:04 AM IST
सार
राजस्थान की दौसा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विनय कुमार उर्फ विक्की खाती के पास से पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक और 37850 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान शिक्षक कॉलोनी से विनय उर्फ विक्की खाती को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्मैक बेचते हुए सादा वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक गत्ते का डिब्बा मिला। जिसमें सिल्वर कलर के फोइल पेपर और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा रखा था। साथ ही छोटी पॉलिथीन की थैली में 16 ग्राम स्मैक मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ 4 केस पहले से दर्ज
दौसा थाना अधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी विनय के खिलाफ पहले से 4 केस दर्ज हैं। इसमें एक बस्सी, एक बांदीकुई और दो कोतवाली थाने में दर्ज है। कोतवाली पुलिस के द्वारा की जा रही गस्त के दौरान शक होने पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को भेजकर आरोपी को स्मैक बेचते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय कुमार उर्फ विक्की खाती पुत्र राजेंद्र कुमार शर्मा 30 साल शिक्षक कॉलोनी का रहने वाला है। इधर, पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन