फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   police arrsted a man from pune who posted the photo of girl on social media after breaking the engagement

Crime: सगाई टूटने के बाद युवती के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, पुणे का रहने वाला है युवक

Mon, 01 May 2023 10:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
police arrsted a man from pune who posted the photo of girl on social media after breaking the engagement
जैसलमेर एसपी ऑफिस। - फोटो : Amar Ujala

जैसलमेर में सगाई टूटने के बाद युवती के फोटो-वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए पुलिस को बताया था कि अक्टूबर 2022 में इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र निवासी सूरज लूणावत से उसकी दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों ने सगाई कर लिया। कुछ महीनों तो दोनों के बीच सब ठीक रहा लेकिन बाद में मनमुटाव के कारण दोनों की सगाई टूट गई। इसके बाद आरोपी सूरज ने उसके फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया और अन्य साइटों पर अपलोड कर दिया। सूरज पीड़िता को धमकाकर परेशान भी करता था।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे से आरोपी को पकड़कर किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर सीओ प्रियंका कुमावत ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। जैसलमेर के कार्यवाहक एसपी मोटाराम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed