फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested two accused in the case of demanding ransom of five crore by kidnapping from Hisar

Rajasthan: अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार, पानी की टंकी में छिपा था एक आरोपी

Wed, 20 Jul 2022 12:28 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 12:28 PM IST
सार

अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
Police arrested two accused in the case of demanding ransom of five crore by kidnapping from Hisar
केलवा पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के हिसार से अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को केलवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूछताछ के लिए पुलिस ने एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।   
विज्ञापन


राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि केलवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा से अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाले वाणिया टुकड़ा रोड स्थित पड़ासली गांव के पास आरती मिनरल कंपनी में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। भनक लगने पर दोनों आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया। एक आरोपी आरती मिनरल कंपनी परिसर में रखी पानी की टंकी में छिप गया। खोजबीन कर पुलिस ने आरोपी को पानी की टंकी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिसार जिले के मल्हापुर गांव निवासी पवन और श्रवण उर्फ सोनू के रूप में की है। पुलिस ने मल्हापुर के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि, 19 मार्च को सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी रावतखेड़ा जिला हिसार ने थाना आदमपुर पुलिस को एक तहरीर दी। सुनील कुमार अपने मामा के लड़के सुंदर के साथ कार वॉश कराने सर्विस सेंटर गए थे। एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी और सुंदर के बारे मे पूछा। उसके बाद गणेश टेंट हाउस के पास से कार सवारों ने सुंदर का अपहरण कर लिया। बाद में अपहरणकर्ताओं ने कॉल कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed