फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested the person who threatened to kill by post a video on Facebook

Rajasthan: फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, इस तरह हुई गिरफ्तारी

Wed, 20 Jul 2022 10:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 10:53 AM IST
सार

नागौर में एक शख्स ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर डेगाना निवासी एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Police arrested the person who threatened to kill by post a video on Facebook
फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नागौर में एक शख्स ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर डेगाना निवासी एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी श्रीकांत उर्फ राहुल सेन(27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को डेगाना पुलिस ने अलवर के शाजहांपुर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 8 जुलाई को पकड़े गए आरोपी श्रीकांत उर्फ राहुल ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें लंगोड़ थाना डेगाना निवासी उम्मेद सिंह राईका को जान से मारने की धमकी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद साइबर सेल की टीम एक्टिव हुई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन


एसपी जोशी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, सीओ नंदलाल सैनी एवं थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीकांत उर्फ राहुल को अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed