फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested Suspicious youth from border area in Jaisalmer

Rajasthan: बॉर्डर इलाके से पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां करेंगी पूछताछ

Sat, 05 Mar 2022 02:13 PM IST
जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 02:13 PM IST
सार

जैसलमेर में एक संदिग्ध युवक को बॉर्डर इलाके में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख आरोपी  मानसिक संतुलन खो चुके व्यक्ति की तरह हरकतें करने लगा। 

विज्ञापन
Police arrested Suspicious youth from border area in Jaisalmer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

जैसलमेर के नोख थाना इलाके में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पाक सीमा से सटे बॉर्डर की तरफ जा रहा था। पुलिस आरोपी को सुरक्षा एजेंसी के हवाले करेगी। एजेंसी के अधिकारी पूछताछ कर आरोपी से बॉर्डर इलाके में आने को लेकर जानकारी जुटाएगी।

विज्ञापन


नोख थाना के अधिकारी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि शुक्रवार रात भारत-पाक सीमा के पास बसे एक गांव में संदिग्ध युवक घूम रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक  मानसिक संतुलन खो चुके व्यक्ति की तरह हरकतें करने लगा। लोगों ने बताया कि वह बॉर्डर की तरफ जाने की फिराक में था। पूछताछ करने पर आरोपी कुछ भी बोल नहीं पा रहा था, बस अजीब-अजीब सी हरकतें कर रहा था। 
विज्ञापन


थाना के अधिकारी हनीफ ने बताया कि आरोपी को सुरक्षा एजेंसी के हवाले किया जाएगा। जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि युवक सच में मानिसक रूप से कमजोर है या फिर वह पुलिस से बचने के लिए ऐसा कर रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed