फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   police arrested criminal in raveena's rally

रवीना टंडन के चक्कर में धरा गया बदमाश

Sat, 05 Apr 2014 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
police arrested criminal in raveena's rally

शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन राजस्थान के दौसा में एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने आई थीं। उनको देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ आई, पुलिस के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो पिछले काफी वक्त से फरार था और पुलिस उसे तलाशने की हर संभव कोशिश कर रही थी। खास बात ये कि वो अपराधी भी रवीना को देखने के लिए आया था।
विज्ञापन


दौसा की सदर थाना पुलिस ने यादराम गुर्जर नाम के इस अपराधी को गिरफ्तार किया। यादराम पर दो हजार का ईनाम भी था। पिछले ढ़ाई साल से यादराम फरार था।

यादराम पर आरोप है कि साल 2011 में दौसा के महुवा में उसने अन्य लोगों के साथ मिल कर हाइवे जाम किया था और पुलिस जीप में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने इस मामले में 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रवीना के आने पर यादराम भी उनको देखने के लिए, एक झलक के लिए चला आया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सदर पुलिस ने उसे महुवा पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed