फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   police arrested a history sheeter with there partner in sikar siezed his scorpio car too

Sikar: 4800 का पेट्रोल भरवाकर जान से मारने की धमकी देकर गया हिस्ट्रीशीटर, एक दिन बाद ही साथी सहित पकड़ाया

Sat, 06 May 2023 08:15 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
police arrested a history sheeter with there partner in sikar siezed his scorpio car too
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

सीकर में एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आरोपियों के पास से एक कार भी जब्त की है। एक दिन पहले हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ पेट्रोल पंप गया था, जहां उसने गाड़ी में पेट्रोल डलवाया फिर संचालक को धमकाया बिना पैसे दिए वहां से चला गया था। पुलिस ने एक दिन बाद ही दोनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पेट्रोल पंप के सेल्समैन नटवर सिंह ने लोसल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह परमानंद पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था। इस दौरान स्कॉर्पियो में दो लोग आए। उन्होंने अपना नाम हरि सिंह बिजारणिया (50) और उसके साथी सुरेंद्र कुमार जाट (22) बताया। उन्होंने कार में  4800 का तेल डलवाया। पैसे मांगा तो उन्होंने हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी और बिना पैसे दिए चले गए थे। पुलिस ने आरोपी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और आरोपी को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

26 मामले पहले से दर्ज
पुलिस ने मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर हरिसिंह बिजारणिया और साथी सुरेंद्र कुमार को एक दिन बाद ही शनिवार को गिरफ्तार कर लिया साथ ही स्कॉर्पियो भी जब्त कर लिया। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर प्रकृति के 26 मुकदमे दर्ज हैं। सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध एक प्रकरण दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed