{"_id":"641031955526d9e1570b2e77","slug":"police-arrested-19-young-men-and-women-from-the-hotel-on-suspicion-of-illegal-business-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi: रामगंज बालाजी स्थित वेलकम होटल में पुलिस की रेड, 19 युवक-युवतियों को पकड़ा, चल रहा था अवैध धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi: रामगंज बालाजी स्थित वेलकम होटल में पुलिस की रेड, 19 युवक-युवतियों को पकड़ा, चल रहा था अवैध धंधा
Tue, 14 Mar 2023 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 14 Mar 2023 02:09 PM IST
सार
सदर थाना पुलिस ने रामगंज बालाजी स्थित नेशनल हाईवे के निकट होटल वेलकम पर छापामार कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 11 युवक और 8 युवतियों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
होटल में पुलिस का छापा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रामगंज बालाजी स्थित नेशनल हाईवे के निकट होटल वेलकम होटल पर अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रहीं थी। पुलिस को लगतार इसकी सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को यहां छापा मारा। सदर थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो नाबालिगों को छोड़कर गिरफ्तार 17 युवक-युवतियों के खिलाफ धारा 151 के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने इस कार्रवाई में जितेंद्र, मोनू पांचाल, धर्मेंद्र वर्मा, शंकर मेघवाल, दानिश धोबी, कालू सिंह, लोकेश पांचाल, योगराज, राजेश, नरेश डोली, कन्हैया लाल रेगर व छह युवतियों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिग बालिकाओं के मामले में अलग से कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें, इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने इसी इलाके की तीन होटलों पर छापा मारते हुए आठ युवक और चार युवतियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दो दिन बाद भी इसी तरह शिकायतें मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में टीम का गठन कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिलेभर के होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।