फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police action against drugs in Jaisalmer

Jaisalmer: मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 31 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

Jaisalmer: रामगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग जगह से अफीम और अवैध शराब को जब्त किया है। इस पूरे मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
Police action against drugs in Jaisalmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किये है। बता दें कि पहली कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामगढ़ थाना पुलिस ने करीब 956 ग्राम अफीम बरामद की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर दबिश देकर रामगढ़ पुलिस ने अमृतलाल विश्नोई निवासी धोलिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 780 ग्राम अफीम का दूध और 176 ग्राम बना हुआ अफीम बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जब्त शराब की कीमत तीस हजार रुपये
थाना प्रभारी ने बताया कि इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में कुछड़ी गांव में दबिश देकर भैरूसिंह निवासी पूनम नगर के पास विभिन्न ब्रांड की 63 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब तथा बीयर जब्त की। जब्त शराब की कीमत तीस हजार रुपये बताई जा रही है। भैरूसिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत माला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
एसपी जैसलमेर विकास सांगवान के निर्देश पर हुई कार्रवाई में डीएसटी व जिले की विशेष टीम के साथ रामगढ़ पुलिस का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जैसलमेर पुलिस अलर्ट मोड पर है और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी इसी तरह कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed