{"_id":"64fd53362891bc90600a79fb","slug":"pokaran-wild-life-lover-saved-the-life-of-the-injured-deer-by-rescuing-deer-was-injured-due-to-hunting-by-dog-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pokaran News: घायल हिरण की वन्य जीव प्रेमियों ने रेस्क्यू कर बचाई जान, कुत्तों के शिकार से घायल हुआ था हिरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokaran News: घायल हिरण की वन्य जीव प्रेमियों ने रेस्क्यू कर बचाई जान, कुत्तों के शिकार से घायल हुआ था हिरण
Sun, 10 Sep 2023 10:55 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:55 AM IST
सार
जैसलमेर के पोकरण में घायल हिरण की वन्य जीव प्रेमियों ने रेस्क्यू कर जान बचाई। कुत्तों का शिकार होने से हिरण घायल हो गया था। वहीं, भारतीय सेना के जवानों ने देखकर कुत्तों को भगाया और इस बारे में वन्य जीव प्रेमियों को सूचित किया।
विज्ञापन
वन्य जीव प्रेमियों ने घायल हिरण को रेस्क्यू कर बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पोकरण में एक घायल हिरण की वन्य जीव प्रेमियों ने रेस्क्यू कर जान बचाई। कुत्तों ने एक हिरण को घायल कर दिया था। भारतीय सेना के जवानों ने देखकर कुत्तों को भगाया। जवानों ने वन्य जीव प्रेमियों को मौके पर बुलाया और हिरण का रेस्क्यू किया और लाठी स्थित वन विभाग को सौंप दिया। अब वन विभाग घायल हिरण का इलाज कर उसकी देखभाल करेगा।
विज्ञापन
गंगाराम की ढाणी के पास घायल हिरण मिला। वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम पेमानी ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों का फोन आया कि गंगा राम की ढाणी के पास एक हिरण घायल अवस्था में बैठा है। उसको कुत्तों ने हमला कर पीछे के पैर को घायल कर दिया है। इसलिए हिरण चल नहीं पा रहा है। सेना के जवानों ने जानकारी दी कि जल्दी से आकर इसे ले जाएं अन्यथा कुत्ते इसका शिकार कर लेंगे।
विज्ञापन
वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम प्रेमी, श्रवण पटेल और जगदीश पूनिया मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल हिरण का रेस्क्यू किया। इसके बाद वे अपनी गाड़ी में लेकर हिरण को लाठी स्थित वन विभाग लाए। वन्य जीव प्रेमियों ने घायल हिरण को वन विभाग को सौंपा। अब वन विभाग घायल हिरण का इलाज करवाकर उसकी देखभाल करेगा।
विज्ञापन