फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Narendra Modi jaipur visit for rajasthan assembly election

राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंकेंगे प्रधानमंत्री, भीड़ जुटाने के लिए 7.22 करोड़ किए जा रहे खर्च

Fri, 06 Jul 2018 07:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 06 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi jaipur visit for rajasthan assembly election

राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जयपुर आएंगे। वे यहां केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

 
राजस्थान सरकार को केंद्र और राज्य की प्रमुख 12 योजनाओं के लगभग ढाई लाख लाभार्थियों के रैली में जुटने की उम्मीद है। सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश के अनुसार, 33 जिलों से लाभार्थियों को जयपुर लाने के लिए राज्य सरकार 722.53 लाख रुपये खर्च करेगी। यह रकम मुख्य रूप से कल्याणकारी योजनाओं के फंड से ही आएगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री लाभार्थियों को शहर स्थित ‘अमरूदों के बाग’ में संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने लाभार्थियों को संवाद स्थल तक लाने के लिए 5,579 बसों का इंतजाम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, लाभार्थियों को लाने वाली बसों को 20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। अधिकतर बसें अलवर, उदयपुर और अजमेर से आएंगी। 

विपक्ष ने रैली पर हो रहे खर्चों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पालयट और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि राजे सरकार सरकारी धन का इस्तेमाल कर लाभार्थियों को नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर ला रही है।

विपक्ष का आरोप लगाना अफसोसनाक

PM Narendra Modi jaipur visit for rajasthan assembly election

भाजपा ने प्रदेशभर में आमंत्रण रैली के जरिए लोगों को प्रधानमंत्री की सभा में आने का न्यौता दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा, ‘यह अपनी ही तरह का एक अनूठा कार्यक्रम है। विपक्ष का आरोप लगाना अफसोसनाक है। कांग्रेस धन के दुरुपयोग की बात कहकर लाभार्थियों का अपमान कर रही है।’

भाजपा को उम्मीद, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेगी रैली

पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भाजपा को उपचुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। राज्य सरकार और प्रदेश भाजपा को उम्मीद है कि यह रैली लगातार हार से मायूस पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगी। राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed