{"_id":"6467ad77ec20918641034e93","slug":"pm-modi-9-years-unmatched-bjp-will-do-public-welfare-program-from-may-30-to-june-30-nagaur-news-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पीएम मोदी के 9 साल बेमिसाल, 30 मई से 30 जून तक जनकल्याणकारी कार्यक्रम करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पीएम मोदी के 9 साल बेमिसाल, 30 मई से 30 जून तक जनकल्याणकारी कार्यक्रम करेगी भाजपा
Fri, 19 May 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 19 May 2023 10:40 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 9 साल सफलता के साथ पूर्ण होने की खुशी में 30 मई से 30 जून के बीच बीजेपी राजस्थान में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम करेगी। नागौर से लाडनूं में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
नागौर के लाडनूं में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के लाडनूं में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जैन विश्व भारती परिसर में संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर साथ ही वंदे मातरम गीत के साथ की गई। पदाधिकारी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में पार्टी संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महामंत्री भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा,मदन दिलावर और अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 महीने तक जनकल्याण के काम करेंगे बीजेपी नेता
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग मोर्चा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर आगामी 1 महीने तक विभिन्न जनकल्याण और समाज सेवा के कार्यों के लिए टास्क दिए गए। 9 साल सफलता के साथ पूर्ण होने की खुशी में 30 मई से 30 जून के अंतर्गत बीजेपी राजस्थान में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम करेगी।
विज्ञापन
इसमें रक्तदान, गरीबों को भोजन कराना, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, गर्मी में प्याऊ लगाकर पानी पिलाना, पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान, गौशाला में गायों को चारा की व्यवस्था, मानसून से पहले वृक्षारोपण जैसे कई कार्यक्रमों में आमजनता की भागीदारी जैसे कार्यक्रम दिए गए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। सशक्त मंडल, बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख अभियान को लेकर नेताओं को टास्क दिए गए।