Road Accident in Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में टायर फटने से पिकअप पलटी, एक की मौत सहित 12 घायल
बीकानेर में शादी समारोह से लौट रहे सवारी से भरी पिकअप पलट गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए।
विस्तार
हादसा रविवार की सुबह श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड पर बाना के पास हुई है। सभी शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। पिकअप में करीब 20 से 22 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर चढ़ते समय गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में असहाय सेवा के राजकुमार खड़गावत, शोएब मारवाड़ सेवा समिति के हरी किशन राजपुरोहित आदि मरीजों के परिजनों की मदद कर रहे थे।
हादसे में ये हुए घायल
इस सड़क हादसे में अनीता रामनिवास, किशन विमला, हनुमान, रामप्रताप, कुबेर, पूर्णाराम, संतोष, विरमाराम और राजू घायल हुए है। कई अन्य घायलों का इलाज श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल में चल रहा है।