{"_id":"634c15edc2a21b7a012eb91c","slug":"pickup-hit-car-on-udaipur-ahmedabad-highway-death-of-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर एक परिवार के तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर एक परिवार के तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर मारी
Sun, 16 Oct 2022 08:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:02 PM IST
सार
गुजरात के नड़ियाद के वल्लभनगर में रहने वाले प्रमीत पटेल अपने परिवार के साथ नाथद्वारा में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद रविवार को कार से वापस गुजरात लौटते समय उदयपुर-अहमदाबाद सिक्सलेन हाईवे पर हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर-अहमदाबाद सिक्सलेन हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाथद्वारा में श्रीनाथजी दर्शन के बाद कार में सवार एक परिवार के पांच लोग गुजरात जा रहे थे। इसी दौरान बारां के भागला घाट पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में में एक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को परसाद सीएससी में रखवा दिया है। वही, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, गुजरात के नड़ियाद में वल्लभनगर में रहने वाले प्रमीत पटेल अपनी पत्नी हीरल, बेटा सुकेत, चाचा हेमेश पटेल और चाची राजुल के साथ नाथद्वारा में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद रविवार को परिवार के सभी लोग कार से वापस गुजरात लौट रहे थे। इस दौरान उदयपुर-अहमदाबाद सिक्सलेन हाईवे पर पीछे से आ रही पिकअप ने ओवरटेक करने के दौरान कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भीषड़ हादसे में हेमेश (55), राजुल (48) और हीरल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को परसाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद पिकअप चालक को उदयपुर के एमबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।