{"_id":"643ee4ddad8eb2743e051503","slug":"pickup-collided-with-bike-rider-businessman-in-barmer-died-on-the-spot-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाइक सवार व्यापारी को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाइक सवार व्यापारी को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम
Wed, 19 Apr 2023 04:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:39 PM IST
सार
बाड़मेर में एक तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की हुई मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बाइक सवार व्यापारी को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बाड़मेर जिले के सदर थानाक्षेत्र के राणीगांव इलाके की है। हादसे की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त किया। हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस के अनुसार बाछड़ाऊ निवासी गोसाईराम (21) पुत्र जुंझाराम की सेड़वा के पास सिंहानिया में खाद बीज और इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। मंगलवार को गोसाईराम सिंहानिया से बाइक लेकर बाड़मेर आ रहा था। बाड़मेर शहर पहुंचने से पहले राणीगांव की गोलाई के पास सामने से आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गोसाईराम की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर सदर पुलिस हेड कांस्टेबल गौतमदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।