फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Petrol Diesel Prices: What will be an impact of prices cut in MP, Rajasthan

Petrol Diesel Prices: केंद्र की राहत के बाद भी मध्य प्रदेश-राजस्थान में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा, जानिए क्यों?

Sat, 21 May 2022 09:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 21 May 2022 09:15 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर दी है। इसके बाद भी मध्य प्रदेश और राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल मिलता रहेगा। जानिए रेट कट के बाद पेट्रोल-डीजल का कितना दाम चुकाना होगा? 

विज्ञापन
Petrol Diesel Prices: What will be an impact of prices cut in MP, Rajasthan
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : Pixabay

विस्तार

केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी है। सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम कर दी गई है। इससे पेट्रोल की कीमतें 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगी। इस फैसले के बावजूद भी मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे ज्यादा रहने वाली हैं। जानते हैं ऐसा क्यों?
विज्ञापन


केंद्र के फैसले का राजस्थान पर क्या असर होगा?
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 118.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 108 से 109 रुपये के बीच और डीजल 93-94 रुपये के बीच रहेगा। वहीं, अजमेर में पेट्रोल 107-108 और डीजल 93-94 रुपये प्रति लीटर होगा। बीकानेर में पेट्रोल 120.26 रुपये प्रति लीटर से घटकर 110-111 रुपये के बीच और डीजल 96-97 रुपये के बीच मिलेगा। वहीं, श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.41 रुपये प्रति लीटर से घटकर 112-113 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96-97 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इस तरह श्रीगंगानगर में अब भी देश का सबसे महंगा पेट्रोल मिलेगा। 
विज्ञापन


केंद्र के फैसले का मध्य प्रदेश पर क्या असर होगा?
केंद्र के फैसले से पहले तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.14 रुपये और डीजल 101.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। नई दरों के लागू होने के बाद पेट्रोल 108-109 रुपये और डीजल 93-94 रुपये के बीच मिलेगा। इंदौर में पेट्रोल 118.18 रुपये से घटकर 108-109 रुपये और डीजल 93-94 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। ग्वालियर में पेट्रोल 118.04 रुपये प्रति लीटर से घटकर 108-109 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर से घटकर 93-94 रुपये के बीच मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों महंगा है राजस्थान-मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल?
इन दोनों ही राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर देश में सबसे अधिक टैक्स वसूला जाता है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 29% वैट है, जबकि 2.5 रुपये प्रति लीटर वैट के अतिरिक्त 1% सेस भी लगता है। वहीं, डीजल पर मध्य प्रदेश सरकार 19% वैट और 1.5 रुपये प्रति लीटर वैट के अतिरिक्त 1% सेस वसूलती है। इसके मुकाबले राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04% वैट और 1,500 रुपये किलो लीटर रोड डेवलपमेंट सेस वसूला जाता है। वहीं, डीजल पर 19.30% वैट और 1,750 रुपये किलो लीटर रोड डेवलपमेंट सेस वसूला जा रहा है। सिर्फ महाराष्ट्र ही ऐसा राज्य है, जिसमें वैट मध्य प्रदेश और राजस्थान जितना वसूला जा रहा है। देश के अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर कम टैक्स वसूला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed