फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   person reached on horse to appear in court in Ajmer due to increase price of petrol

Rajasthan: कोर्ट में पेशी के लिए घोड़े पर पहुंचा व्यक्ति, वजह जानकर हंसने लगे लोग

Wed, 13 Apr 2022 06:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Apr 2022 06:31 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ने आमजन की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में बढ़ते तेल के दाम से परेशान अमजेर कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति घोड़े पर पहुंच गया।

विज्ञापन
person reached on horse to appear in court in Ajmer due to increase price of petrol
घोड़े पर कोर्ट पहुंचा व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अजमेर के ब्यावर रोड स्थित न्यायलय परिसर में अनोखा नजारा देखने को मिला। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान एक आदमी कोर्ट घोड़े पर पहुंच गया।

विज्ञापन


विजयनगर के ब्यावर रोड स्थित न्यायलय परिसर में एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर पहुंच गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। घोड़े पर सवार होकर कोर्ट आने के पीछे उसने जो कारण बताया, उसे देखकर सभी लोग हंसने लगे।
विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला मंगलवार का है।  ब्यावर रोड स्थित न्यायालय परिसर में प्रेम प्रकाश घोड़ा पर सवार होकर पहुंचा था। उसने बताया कि मैं यहां पेशी के लिए आया हूं। पेट्रोल महंगा होने के कारण मैं उसका खर्चा नहीं उठा सकता। इस कारण घोड़े पर सवार होकर कोर्ट आया हूं। प्रेम प्रकाश के वकील अशोक शर्मा ने बताया कि 138 के एक प्रकरण में प्रेम प्रकाश का केस कोर्ट में चल रहा है। उसने बताया कि कोरोना के कारण उसकी आर्थिक स्थित खराब हो चुकी है। इसलिए वह घोड़े पर कोर्ट आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed