{"_id":"64477c21b03627f303013889","slug":"person-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-in-sawai-madhopur-bamanwas-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: बामनवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से चरवाहे की मौत, बकरियां चरा कर घर लौट रहा था तुलसीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: बामनवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से चरवाहे की मौत, बकरियां चरा कर घर लौट रहा था तुलसीराम
Tue, 25 Apr 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:37 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले के बामनवास थाना क्षेत्र के पट्टीखुर्द गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक चरवाहे की मौत हो गई। बामनवास थाने में मामला दर्ज किया गया है। चरवाहा तुलसीराम मीणा बकरियां चराकर वापस घर ले जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद शवगृह के बाहर एकत्र परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर के बामनवास थाने के एएसआई मोहम्मद अब्दुल खालिद ने बताया कि सोमवार शाम को पट्टीखुर्द निवासी चरवाहा तुलसीराम मीणा अपनी बकरियां चराकर बकरियों को वापस अपने घर लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के नजदीक ककराला मोड़ पर अज्ञात वाहन ने तुलसीराम को टक्कर मार दी। हादसे में तुलसीराम बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
गंभीर घायल हालात में चरवाहे तुलसीराम मीणा को ग्रामीणों ने गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस को और उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें भी सूचित किया। अस्पताल में उपचार के दौरान तुलसीराम मीणा की मौत हो गई। सूचना पर सामान्य चिकित्सालय पहुँची बामनवास थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने थाने में एक्सीडेंट और मौत के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन