{"_id":"64a91ac3304b2d9e8502015a","slug":"person-drowned-in-isarda-dam-of-sawai-madhopur-dead-body-found-after-16-hours-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर के ईसरदा बांध में डूबा व्यक्ति, 16 घंटे बाद मिला शव, दोस्त के साथ गया था नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर के ईसरदा बांध में डूबा व्यक्ति, 16 घंटे बाद मिला शव, दोस्त के साथ गया था नहाने
Sat, 08 Jul 2023 01:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:43 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले के ईसरदा डैम में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के 16 घंटे बाद उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। व्यक्ति अपने एक दोस्त के बाद डैम में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन ईसरदा डैम में डूबे व्यक्ति का शव 16 घंटे बाद मिल गया। पुलिस ने शव को ईसरदा अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सवाईमाधोपुर ईसरदा निवासी रामप्रकाश गुर्जर उर्फ पप्पू पहलवान अपने एक दोस्त के साथ ईसरदा डैम पर नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश शुरू की गई, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पुलिस और एसडीआरफ की टीम व्यक्ति की तलाश करने के लिए ईसरदा डैम पंहुंची तो रामप्रकाश का शव पानी में उतरा रहा था। पुलिस ने एसडीआरफ टीम की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया और ईसरदा अस्पताल पहुंचाया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। इधर, घटना के बाद से मृतके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन