फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People take a dip of faith in Dholpur Machkund Sarovar on Ganga Dussehra

Dholpur: गंगा दशहरा पर मचकुंड सरोवर में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, दान-दक्षिणा देकर अर्जित किया पुण्य लाभ

Tue, 30 May 2023 12:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 May 2023 12:22 PM IST
सार

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन गंगा जी का अवतरण हुआ था। तभी से लोग इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व मानते हैं।

विज्ञापन
People take a dip of faith in Dholpur Machkund Sarovar on Ganga Dussehra
मचकुंड सरोवर पर उमड़ी भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर में गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। तीर्थराज मचकुंड में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मचकुंड तट पर ही मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान दक्षिणा देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तीर्थराज पर भीड़ के चलते पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

विज्ञापन


आचार्य बृजेश शास्त्री ने बताया ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। गंगा दशहरा के पर्व पर सभी तीर्थों के भांजा ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड में स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन गंगा जी का अवतरण हुआ था। तभी से लोग इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व मानते हैं। मंगलवार को गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मचकुंड में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए सुबह सवेरे ही अपने घरों से निकले और कुछ श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। इसके बाद से श्रद्धालुओं का तट पर आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए और सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंडितों और साधुओं को आटा, चावल, उड़द, गुड़, शरबत और पंखे आदि श्रद्धानुसार दान तथा दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed