{"_id":"63e8926e423cb3ac5e0e2b29","slug":"people-saw-leopard-in-the-village-around-katar-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: कातर के आसपास गांव में तेंदुए की दहशत, मृत गाय के पास मिले पंजों के निशान, वन विभाग तलाश में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: कातर के आसपास गांव में तेंदुए की दहशत, मृत गाय के पास मिले पंजों के निशान, वन विभाग तलाश में जुटा
Sun, 12 Feb 2023 12:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 Feb 2023 12:47 PM IST
सार
कातर उप तहसील के गांव में बीती रात किसी जानवर ने गाय को अपना शिकार बना लिया। लोगों के अनुसार गांव में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की संभावना के चलते वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गांव में तेंदुए के पदचिह्न
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कातर उप तहसील के गांव ज्याक, नम्बासर और सीमावर्ती क्षेत्र भाषिना, करेजड़ा के आसपास गांवों में तेंदुए की संभावना के चलते वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओमप्रकाश बीडासरा और गोविंद मिल ने बताया कि शुक्रवार रात एक गाय को किसी जानवर ने मार दिया। अधिकारियों के अनुसार वहां आसपास मिले पदचिह्न तेंदुए से मिलते-जुलते हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्ष पहले भी इस क्षेत्र के गांव ज्याक में तेंदुआ दिखा था, जिसने काफी पशुओं को भी नुकसान पहुंचाया था, एक ग्रामीण पर हमला भी कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसको पकड़ने की योजना बनाई। कुछ दिन उसको पकड़ कर मार दिया था।
विज्ञापन
किसानों को किया सावधान
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी है। तेंदुए की सम्भवना के चलते किसानों को खेत में रात के समय लाइट जलाकर रखने सहित आग भी जलाकर रखने की सलाह दी है। समय-समय पर पटाखे फोड़ने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
छापर वन विभाग के रेंजर ओकेश यादव ने बताया कि भाषिना, करेजड़ा क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। उनकी टीम और ग्रामीण की मदद से पद चिह्नों पर तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी को दिखाई नहीं दिया है। कुछ दिन पहले भी सुनारी व डुंगराज में भी इस तरह की सूचना पर तलाशी की थी, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने पर जयपुर सूचना देकर टीम को बुलाकर पकड़ा जाएगा।