फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PCC Chief Govind Singh Dotasara accused of grabbing land worth 50 crores

Rajasthan: पीसीसी चीफ डोटासरा पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, धरने पर बैठा किसान परिवार

Thu, 14 Jul 2022 09:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 14 Jul 2022 09:21 AM IST
सार

परिवार ने गोविंद डोटासरा को घोटाले के मास्टरमाइंड बताया है। इसको लेकर उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
PCC Chief Govind Singh Dotasara accused of grabbing land worth 50 crores
सीकर में धरने पर बैठा किसान परिवार - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर एक किसान परिवार ने 50 करोड़ रुपए कीमत की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में किसान के पूरा परिवार सीकर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठ गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डोटासरा के खिलाफ परिवार बैनर और तख्तियां लेकर धरने पर बैठा है। परिवार का आरोप है कि जमीन घोटाला कर डोटासरा ने पुलिस कार्रवाई की धमकी दी थी। अब परिवार को जान से मारने की भी धमकी मिल रही है। इसको लेकर किसान परिवार ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जमीन घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन


कटराथल निवासी विमलेश देवी खीचड़ ने बताया कि उसकी कटराथल में पंडित दीनदयालय उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के पास करीब साढ़े ग्यारह बीघा जमीन है। जिसकी डीएलसी दर आठ और बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रुपये हैं। जमीन को ससुर मोहनलाल खीचड़ ने बेटे को दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस जमीन को पड़ोसी राकेश ने गाय भैंसों का लोन दिलाने के नाम पर परिवार के खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करवाकर फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। जिस पर शीशराम, सुल्तान आदि ने एक करोड़ 70 लाख रुपये का लोन ले लिया। जिसे ओवरड्यू करवाकर आरोपियों ने उन्हें बैंक की कुर्की का डर दिखाया। जबकि उस राशि का एक रुपया भी बेटे हरदम या पति महिपाल सिंह को भुगतान नहीं किया गया। बाद में आरोपी उसके पति और बेटे को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के पास ले गये। जहां डोटासरा ने भी कुछ दिनों के लिए जमीन उनके नाम करने की बात कही।


इसके बाद में आरोपियों ने जमीन डोटासरा की पुत्रवुध मोनिका, भादवासी निवासी शीशराम, जेरठी निवासी, कोटड़ी धायलान निवासी मंजू देवी व कुड़ली निवासी मनोज आर्य के नाम कर दी गई। जिसके बाद से उसका परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। परिवार ने आरोप लगाया कि घोटाले में मास्टर माइंड की भूमिका में डोटासरा ही है। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में परिवार ने जमीन से करीब दस लाख रुपये की मिट्टी बेचने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed