{"_id":"625d1f8b1ff26421f060af3c","slug":"patient-and-doctor-accuse-each-other-of-assault-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मरीज और डॉक्टर ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मरीज और डॉक्टर ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस कर रही जांच
Mon, 18 Apr 2022 01:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:51 PM IST
सार
कोटा के एक अस्पताल में दवा लेने गए मरीज के साथ डॉक्टर और स्टाफ ने मारपीट कर दी। वहीं डॉक्टर ने मरीज पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मरीज के साथ मारपीट करता अस्पताल का स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ द्वारा मरीज के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर और मरीज दोनों ने ही एक दूसरे से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने महावीर नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मरीज श्रेयेस श्रंगी ने पुलिस को बताया कि रविवार को पेट दर्द होने के कारण वह बालाजी नगर स्थित इंडियन स्पाइन नामक अस्पताल में डॉक्टर दर्शन गौतम के पास दिखाने गया था। पर्चा बनवाने के बाद उसने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन नंबर नहीं आया।
विज्ञापन
मरीज ने आरोप लगाया कि डॉक्टर दर्शन गौतम से बात करने की काशिश की तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद धक्का मारकर उसे बाहर निकला और अस्पताल के स्टाफ सड़क पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
बाद में उसे पता चला कि डॉ गौतम ने महावीर नगर थाने में उसके साथ अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। इसके बाद वह सोमवार को थाने पहुंचा और डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। मामले को लेकर डॉ दर्शन गौतम ने भी मरीज पर मारपीट करने के आरोप लगाए है।