फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Parmeshwar Gangavat Dharmacharya of Govardhanpuri Math says India will become Hindu nation in two years Dausa

Rajasthan: '2 साल बाद भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र', गोवर्धनपुरी मठ के आचार्य ने कहा- 15 देश कर रहे इसका इंतजार

Sat, 17 Jun 2023 03:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Jun 2023 03:28 PM IST
सार

आचार्य परमेश्वर गंगावत ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। देश के हिंदू राष्ट्र घोषित होने के बाद दुनिया के 15 देश भी ऐसा करेंगे, वे सिर्फ भारत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Parmeshwar Gangavat Dharmacharya of Govardhanpuri Math says India will become Hindu nation in two years Dausa
आचार्य परमेश्वर गंगावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिष्य और धर्माचार्य परमेश्वर गंगावत ने दौसा में कहा कि करीब 2 साल में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, सिर्फ 10 प्रतिशत कार्य शेष है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन


आचार्य परमेश्वर गंगावत ने  गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के 81वें प्राकट्य दिवस के मौके पर कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के संपर्क में 15 ऐसे देश हैं, जो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। 15 देशों ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी को ये भरोसा दिया है कि भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने के एक साल के अंदर वह भी अपने आप को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देंगे। ये सभी देश भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


रायपुर में सैकड़ों परिवारों की घर वापसी करवाई
आचार्य गंगावत ने कहा- भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए किसी लाठी और डंडे के जोर की आवश्यकता नहीं होगी। प्रकृति इन दिनों अपने आप में संतुलन बना रही है और शासन तंत्र के द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार को रायपुर में सैकड़ों परिवारों की हिंदू धर्म में घर वापसी स्वामी जी के सान्निध्य में करवाई गई है। ऐसे कई और भी परिवार है जिनकी जल्द ही हिंदू धर्म में वापसी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया
दौसा के श्री श्याम सत्संग  भवन में सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। जहां पर आचार्य परमेश्वर गंगावत, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, गोकलेन्द्र शर्मा सहित आदित्य वाहिनी के दर्जनों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed