फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   panchayat banned dance at weddings

पंचायत का तुगलकी फरमान, शादियों में डांस पर पाबंदी

Fri, 11 Jan 2013 11:17 PM IST
उदयपुर/एजेंसी
उदयपुर/एजेंसी Updated Fri, 11 Jan 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
panchayat banned dance at weddings

कभी स्कूल-कॉलेज जाने पर रोक, तो कभी मनमर्जी के कपड़े पहनने पर पाबंदी। या फिर कभी घर से बाहर निकलने पर ही मनाही। बिना किसी कसूर के अक्सर लड़कियों से इस पुरुष प्रधान समाज में उनकी स्वतंत्रता छीन ली जाती है।

विज्ञापन


ताजा उदाहरण राजस्थान के उदयपुर जिले के सालुमबुर शहर में देखने को मिला, जहां पर पंचायत ने लड़कियों के विवाह समारोह आदि में नाचने और मोबाइल फोन रखने पर ही रोक लगा दी है।
विज्ञापन


अंजुमन मुस्लिम पंचायत के सचिव हबीबुर्रहमान ने बताया कि हमने अपने समुदाय के परिवारों को कहा है कि वह लड़कियों को मोबाइल फोन लेकर बाहर न जाने दें। हालांकि परिवार के सामने वह इसका उपयोग कर सकती हैं, लेकिन इसे स्कूल या कॉलेज ले जाने पर कड़ी मनाही है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वह लड़कों से संपर्क न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने आगे कहा, ‘हम नहीं चाहते कि महिलाएं लोगों की नजरों में ज्यादा आएं, इसलिए हमने विवाह समारोह आदि में उनके नाचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि वह अपने घर में नाच-गाने का कार्यक्रम कर सकती हैं।’

अपने इस तुगलकी फरमान पर तर्क देते हुए वह कहते हैं, ‘यह सब लड़कियों की सुरक्षा के लिए है। हमारे समुदाय में ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जहां लड़के और लड़की ने अंतर्जातीय विवाह कर लिया। यह एक गंभीर परंपरा है और हम नहीं चाहते कि यह सब हो, इसलिए पंचायत ने यह फैसले लिए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम महिलाओं की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं हैं। हम उन्हें अच्छी शिक्षा देने के पक्ष में हैं, लेकिन साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि वह सामाजिक बंधनों का सम्मान करें।’ प्रेम विवाह के खिलाफ युवाओं को चेतावनी देते हुए हबीबुर्रहमान ने कहा कि ऐसा करने पर लड़का-लड़की के परिवार पर 51-51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।


‘हम नहीं चाहते कि हमारे समुदाय में अंतर्जातीय प्रेम विवाह की परंपरा शुरू हो। हम लड़कियों की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें सामाजिक बंधनों का सम्मान करना चाहिए।’--हबीबुर्रहमान, अंजुमन मुस्लिम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed