फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: The body of two and a half year old Manan, missing for four days, was found in a drain

Pali News: चार दिन से लापता ढाई साल के मनन का शव नाली में मिला, शनिवार को होगा पोस्टमॉर्टम

Fri, 06 Dec 2024 08:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Dec 2024 08:11 PM IST
सार

मनन के लापता होने के बाद से तीन थानों की पुलिस और डॉग स्क्वायड उसकी तलाश में जुटे थे। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार सुबह मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। यह मामला पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Pali News: The body of two and a half year old Manan, missing for four days, was found in a drain
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में चार दिन पहले लापता हुए ढाई साल के मनन की मौत हो गई है। उसका शव शुक्रवार शाम घर से कुछ दूरी पर नाली में मिला। शाम करीब साढ़े पांच बजे आनंद नगर के निवासियों ने नाली में बच्चे का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी चूनाराम जाट और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


शनिवार को होगा पोस्टमार्टम
थाना प्रभारी पाना चौधरी के अनुसार एक स्ट्रीट डॉग के गली पास बार-बार नाली के पास जाने के कारण शक होने पर उस नाली की सफाई की गई तो कचरे में दबा मासूम मनन का शव मिला, जिसका शनिवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस जुटी थी तलाश में
मंगलवार दोपहर मां के साथ घर से निकले ढाई वर्षीय मनन का आज दोपहर तक कोई सुराग नहीं मिला था, जबकि करीब 150 पुलिसकर्मी और डॉग स्क्वायड मासूम की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है घटनाक्रम
पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर इलाके से मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा मनन करीब 12 बजे अपनी मां डिंपल के साथ नजदीक स्थित राशन की दुकान तक गया था। इस दौरान जब उसकी मां अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी वह अचानक लापता हो गया था, जिसका शुक्रवार दोपहर तक कोई सुराग नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed