फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Masked miscreants attacked a young man and threatened to kill him if he complained to the police

Pali News : नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी

Mon, 16 Dec 2024 12:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

चाय की दुकान से घर लौट रहे युवक पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने लोहे के सरियों से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों और हमले के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Pali News: Masked miscreants attacked a young man and threatened to kill him if he complained to the police
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के केशव नगर में नकाबपोश युवकों द्वारा एक चाय वाले पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने बीती रात युवक को सुनसान सड़क पर घेरकर सरियों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके हाथ-पांव टूट गए और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। बदमाशों ने युवक को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन


घटना रात करीब 10 बजे की है, जब 26 वर्षीय प्रभुराम पुत्र बहादुरराम देवासी अपनी चाय की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। केशव नगर स्थित सेंचुरियन गार्डन के पास सुनसान सड़क पर दो बाइकों पर सवार चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोका और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सरियों से किए गए हमले में उसके हाथ-पांव फ्रैक्चर हो गए और कमर में भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद घायल प्रभुराम को स्थानीय बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभुराम के अनुसार हमलावर नकाबपोश थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है और ना ही हमले के कारणों का पता लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल किशोर सिंह ने बताया कि जांच के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद से पीड़ित का परिवार डरा हुआ है और न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed