{"_id":"67472d0b1ff2dab6c803f87d","slug":"pali-news-mamta-is-embarrassed-newborn-found-dead-in-bushes-this-is-being-told-reason-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: ममता हुई शर्मसार, झाड़ियों में मिली नवजात की मौत, ये बताया जा रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: ममता हुई शर्मसार, झाड़ियों में मिली नवजात की मौत, ये बताया जा रहा कारण
Wed, 27 Nov 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:00 PM IST
सार
राजस्थान में पाली जिले से ममता शर्मसार होने का मामला सामने आया है। यहां झाड़ियों में एक नवजात मिली, जिसको जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नवजात का शव ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में बुधवार को झाड़ियों में नवजात मिला, जिसका जन्म करीब 24 घंटे पहले हुआ था। अस्पताल ले जाने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पाली शहर की औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र पुलिस को नवजात के पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस अपने हलके में स्थित महादेव बगीची पहुंची तो वहां जलदाय विभाग की पानी की टंकी के पीछे झाड़ियों में नवजात मिला। इस नवजात को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सर्दी से हुई मौत
चिकित्सकों के अनुसार, इस बालक का जन्म करीब 18 से 24 घंटे पहले हुआ है, जिसकी झाड़ियों में सर्दी में खुले में पड़े रहने के कारण मौत हो गई। वहीं, नवजात के शरीर पर झाड़ियों से खरोच के निशान भी आए हैं। फिलहाल, औद्योगिक थाना क्षेत्र में मिले इस नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन