फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News CM Ashok Gehlot conducts aerial survey of Biparjoy affected areas appeals to people

Pali News: CM गहलोत ने बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, लोगों से की ये अपील

Wed, 21 Jun 2023 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 06:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पाली जिले में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर जिला मुख्यालय पर स्थित सर्किट हाउस में प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान जिले भर से आए चक्रवात प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को अपने नुकसान के बारे में बताते हुए राहत की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Pali News CM Ashok Gehlot conducts aerial survey of Biparjoy affected areas appeals to people
लोगों से बात करते हुए सीएम गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को जालौर से पाली आए। गहलोत ने सर्किट हाउस ने बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में पाली विधायक ज्ञानचंद पारख ने भी गहलोत से मुलाकात कर उन्हें रोहट उपखंड में हुए नुकसान की जानकारी दी। पारख ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। चार गांवों का तो सड़क मार्ग से सम्पर्क ही कट चुका है।

विज्ञापन


इसी प्रकार पाली जिला मुख्यालय पर स्थित भेरूघाट क्षेत्र, सोमनाथ सहित आसपास के क्षेत्र में मकानों में दरारें आने की समस्या लंबे समय से है। जो कि इस चक्रवात के बाद से फिर से बढ़ गई है। पारख ने गहलोत से रोहट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर पीड़ितों को समुचित सहायता राशि और पाली शहर के मकानों में दरारें आने से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। 
विज्ञापन


अधिकारियों को दिए निर्देश...
मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से मिलने के बाद कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला, उपखंड अधिकारियों से वार्ता कर सड़क, बिजली के पोल और अन्य आवश्यक सेवाओं को त्वरित रूप से दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मीडिया से हुए रूबरू...
गहलोत ने कहा कि बिपरजॉय से पूर्व की तैयारियों में ही 15 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। दो हजार से अधिक लोगों को बचाव टीमों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इस आपदा को लेकर मुख्य सचिव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे निगरानी बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने की अपील...
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाली जगहों पर नहीं जाएं। नदियों में नहीं उतरें। बच्चों को भी तैरने से रोकें। तेज बहाव में पैदल या वाहन से भी न गुजरें। अनहोनी के अंदेशा पर होने जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें।


मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई...
चक्रवात प्रभावितों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस परिसर में ही जनसुनवाई की। इस दौरान जिले भर से आए लोगों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को त्वरित राहत के लिए निर्देशित किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंदराम मेघवाल, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, संभागीय आयुक्त केसी मीणा, पुलिस महानिरीक्षक जयनारायण शेर, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक केवलचंद गुलेच्छा, महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, राजस्थान बीज निगम के सदस्य भूराराम सीरवी, समाजसेवी महावीरसिंह सुकरलाई, रोहट प्रधान सुनीता कंवर, खेतसिंह मेडतिया, जिला क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष यशपालसिंह कुम्पावत, अजीज दर्द, जिला युवा बोर्ड सदस्य आमीन अली रंगरेज सहित अन्य वरिष्ठ जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed