फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Amrita Haat inaugurated from today it will run till eight January

Pali News: अमृता हाट का शुभारंभ आज से, सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जा सकेंगे, आठ तक चलेगा

Thu, 02 Jan 2025 03:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Jan 2025 03:59 PM IST
सार

हाट में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और विभिन्न प्रतियोगिताओं की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यान और संगोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। मेले के परिसर में प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विद्यालयों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Pali News: Amrita Haat inaugurated from today it will run till eight January
अमृता हाट का शुभारंभ आज से - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाली में आज से अमृता हाट का शुभारंभ होने जा रहा है। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग पाली की ओर से इस हाट का शुभारंभ शाम 4 बजे राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। यह 7 दिवसीय मेला 8 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। इसमें राज्य के सभी जिलों से आए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएगी। अमृता हाट में विभागीय महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ नगर निगम, उद्योग विभाग, और राजीविका द्वारा गठित महिला समूहों के निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पाद भिन्न-भिन्न वैरायटी में उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


जारी होंगे कूपन
मेले में ग्राहकों द्वारा न्यूनतम 500 रुपये मूल्य की सामग्री की खरीद पर कूपन जारी किए जाएंगे। इन कूपनों के जरिए लॉटरी निकाली जाएगी, जिसमें तीन विजेता ग्राहकों को अधिकतम 500 रुपये की सामग्री विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में फूड चार्ट की सुविधा भी रहेगी, जहां विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


बच्चों के मनोरंजन की होगी व्यवस्था
हाट में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और विभिन्न प्रतियोगिताओं की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यान और संगोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। महिलाओं की विशेष रुचि को ध्यान में रखते हुए मेंहदी लगाने की सुविधा भी होगी। मेले के परिसर में प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विद्यालयों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद गुणवत्तायुक्त और उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed