फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistan national apprehended along IB in Jaisalmer rajsthan

सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के मंसूबे किए नाकाम, घुसपैठिए को पकड़ा

Mon, 08 Oct 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Updated Mon, 08 Oct 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan national apprehended along IB in Jaisalmer rajsthan
पाकिस्तानी घुसपैठिया
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने एकबार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को नेस्तनाबूद कर दिया है।  बीएसएस के जवानों ने सजगता दिखाते हुए घुसपैठिए के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल ने होशियारी दिखाते हुए घुसपैठिए को धर दबोचा और रामगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया
विज्ञापन


दरअसल जैसलमेर से लगती भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के सुरक्षा प्रहरियों ने पड़ोसी मुल्क द्वारा की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रविवार की रात बीएसएफ ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की 139वीं वाहिनी के जवानों ने पिलर नंबर 616 और 617 के बीच से पाकिस्तान के सियालकोट निवासी मोहम्मद इकबाल (40) को पकड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद इसे पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गये पाक घुसपैठिये से जैसलमेर में संयुक्त सुरक्षा एजेंसिया पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठिया के पास है पाकिस्तानी मुद्रा

सीमा सुरक्षा बल ने बताया है कि घुसपैठिया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सियालकोट जिले का रहने वाला है। उसके पास से 572 रूपये की पाकिस्तानी मुद्रा के अलावा कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए से संयुक्त एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed