फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   OYO hotel staff thrashed 2 guests for asking for refund

Rajasthan: बिजली न आने पर रिफंड मांगा तो होटल स्टाफ ने मेहमानों को पीटा, बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 15 Feb 2023 10:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 15 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

होटल में ठहरे दोस्तों बिजली नहीं आने पर अपना रिफंड मांगा तो होट स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। बंदूक के बल पर सुनसान जगह ले जाकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
OYO hotel staff thrashed 2 guests for asking for refund
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

बिलासपुर के एक होटल में ठहरे दो दोस्तों ने होटल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। मामला 11 फरवरी को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 'हैप्पी स्टे ओयो होटल' का है। दोस्तों का आरोप है कि होटल में बिजली नहीं थी। इस पर हमने रिफंड मांगा तो होटल कर्मियों ने हमारे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिलासपुर में 11 फरवरी को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित 'हैप्पी स्टे ओयो होटल' में दो दोस्त संदीप कुमार और विकास ठहरे हुए थे। दोस्तों के अनुसार रात नौ बजे दोनों ने चेक इन किया और रात करीब 11.30 बजे बिजली कट गई। रात एक बजे तक बिजली नहीं आई तो कुमार ने होटल के कर्मचारियों से संपर्क किया। होटल स्टाफ ने बताया कि सुबह तक बिजली नहीं आएगी। इस पर हमने अपने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद बहस हुई और कर्मचारियों ने हमें पीटा और हमें कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद तीन कर्मचारी सोनू, मोनू और राहुल हमें बंदूक दिखाकर एक सुनसान जगह पर ले गए और हमें फिर से पीटा। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि बिलासपुर थाने में सोमवार को दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर थाने के एसएचओ राहुल देव ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है, वे फरार हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed