फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Over 1 crore people fully vaccinated against Covid preparation for third wave are in way

लड़ेंगे कोरोना से: राजस्थान में एक करोड़ से अधिक लोगों को लगीं टीके की दोनों खुराकें, तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां तेज

Thu, 26 Aug 2021 05:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Aug 2021 05:23 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में राजस्थान अपनी लक्षित आबादी के  20 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण कर चुका है। यानी एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Over 1 crore people fully vaccinated against Covid preparation for third wave are in way
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान में एक करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना महामारी के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने गुरुवार को बताया कि राज्य में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए टारगेट आबादी के 20 फीसदी हिस्से का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री शर्मा ने कहा, 'राज्य में अभी तक कुल चार करोड़ 12 लाख 67 हजार 359 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से तीन करोड़ 12 लाख 58 हजार 116 लोगों को पहली खुराक और एक करोड़ नौ हजार 243 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।' उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 3177 टीकाकरण केंद्र हैं। इनमें से 3109 केंद्र सरकारी हैं और 68 टीकाकरण केंद्र निजी हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने आगे कहा कि कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां तेज की जा रही हैं। राज्य के सभी अस्पतालों में इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 332 सीएचसी (सामुदायिक चिकित्सा केंद्र) में चिकित्सकीय ऑक्सीजन (मेडिकल ऑक्सीजन) और आईसीयू बिस्तरों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed