फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Opposition to cancellation of minority boys hostel, effigy of CM Gehlot and Ministers of Rajasthan burnt

Rajasthan: अल्पसंख्यक बालक छात्रावास रद्द करने का विरोध, सीएम और मंत्रियों का फूंका पुतला

Thu, 12 Jan 2023 08:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 Jan 2023 08:27 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने कहा कि अल्पसंख्यक बालक छात्रावास भू-आवंटन निरस्त किए जाने पर शांति धारीवाल और जयपुर के विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। 
 

विज्ञापन
Opposition to cancellation of minority boys hostel, effigy of CM Gehlot and Ministers of Rajasthan burnt
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर शहर द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य रामगंज चैपड़, पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार में मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, प्रताप खाचरियावास सहित मंत्री और विधायकों का भी पुतला फूंका। 

विज्ञापन


इस मौके मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने कहा कि अल्पसंख्यक बालक छात्रावास भू-आवंटन निरस्त किए जाने पर शांति धारीवाल और जयपुर के विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री शांति धारीवाल और विधायक गंगा देवी ने भाजपा को बदनाम करने की साजिश के तहत अल्पसंख्यक बालक छात्रावास को रद्द किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने कहा कि जयपुर शहर में वक्फ बोर्ड भवन, मदरसा बोर्ड भवन, हज हाऊस, मोती-डूंगरी रोड़ अलकुरैशी बालिका स्कूल जैसे अनेकों भू-आवंटन भाजपा सरकारों के राज में हुए हैं। भाजपा ने ऐसे किसी भी भू-आवंटन का विरोध नहीं किया है, यह सिर्फ भाजपा को बदनाम करने की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed